कोरबा। केएन कॉलेज की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल राठौर ने प्रदेशस्तरीय अंतर-महाविद्यालय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता में सामाजिक विज्ञान व भाषा श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने आंचल राठौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. रश्मि शुक्ला, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, डॉ. अंजू खेस्स, नितेश यादव एवं शंकरलाल यादव उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने बताया कि कक्षा शिक्षण को सशक्त बनाने और उद्देश्यपरक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में यह प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्पर्धा में भावी शिक्षकों ने कक्षा तैयारी का प्रदर्शन किया। प्री-सर्विस शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।
उत्कृष्ट भागीदारी पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए तथा विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















