कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा कोरबा, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जवाली में एक पंचायत कमेटी और तीन बूथ कमेटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, अशरफ मेमन, सुनील जैन, संजय आजाद, श्रवण राठिया, विकास शर्मा, डॉ. शेख इश्तियाक, रजनीश तिवारी, सरदेशी राम देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















