मनमाने सर्वे के विरोध में हरदीबाजार में रैली: ग्रामीणों ने किया बैठक का बहिष्कार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। हरदीबाजार के ग्रामीणों ने एसईसीएल परियोजना के विस्तार के परिपेक्ष में मनमाने सर्वेक्षण की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने 27 मार्च को प्रशासन और एसईसीएल के साथ प्रस्तावित बैठक का अग्रिम रूप से बहिष्कार कर दिया।

ग्रामीणों ने स्थानीय सप्तदेव मंदिर से भव्य रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। रैली के बाद तहसीलदार सुजीत पाटील को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि दीपका प्रबंधन द्वारा अभी तक मुआवजा पत्रक जारी नहीं किया गया है।

ऐसे में तीसरे अधिग्रहण के बारे में डीआरआरसी (Displaced Rehabilitation and Resettlement Committee) करना उचित नहीं है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पहले पुराने अधिग्रहण का पूरा मुआवजा और पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उसके बाद ही नए अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।