कोरबा। आरएसएस नगर से दादर कलवर्ट तक की जर्जर सड़क का डामरीकरण अब शीघ्र शुरू होगा। एसईसीएल ने इस कार्य के लिए 99.78 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से यह संभव हो सका है।
हाल ही में कोरबा नगर क्षेत्र के चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए राशि विभिन्न मदों से कोरबा को मिल रही है।
पिछले महीने मंत्री श्री देवांगन ने एसईसीएल प्रबंधन को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के श्री मेडिको से दादरखुर्द नाला कलवर्ट हनुमान मंदिर के पास तक के सड़क डामरीकरण कार्य हेतु पत्र लिखकर तत्काल स्वीकृति का आग्रह किया था। एसईसीएल प्रबंधन ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु 99.78 लाख रुपये की स्वीकृति पत्र जारी कर दिया।
मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण हेतु लगातार स्वीकृति प्राप्त हो रही है। दादर मार्ग के डामरीकरण से आरएसएस नगर, दादर खुर्द, मानिकपुर, खरमोरा सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















