कोरबा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल की समस्या को लेकर आने वाली शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सक्रिय रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी में किसी भी नागरिक को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
बैठक में तय हुआ कि नगरीय निकाय शहरी क्षेत्रों में और पीएचई विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल कार्ययोजना बनाएंगे। पेयजल आपूर्ति, लीकेज सुधार, टैंकर व्यवस्था और नए स्रोतों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख समीक्षा
पीडीएस दुकानों में समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
डिजिटल सिग्नेचर, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार और मसाहती ग्रामों के प्रकाशन की प्रगति पर जोर।
पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीटेक पोर्टल, केसीसी प्रकरणों की समीक्षा। अपात्र किसानों के आवेदनों की जांच कर पात्रता मिलने पर केसीसी लाभ देने के निर्देश।
आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, व्यवंदन कार्ड, एचआरपी, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा, पीएम जनमन योजना और स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की तेज प्रगति के निर्देश।
नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि योजना, शौचालय निर्माण और पीवीटीजी घरों में सोलर पैनल लगाने की तैयारियों की समीक्षा।
सीएसईबी को बिजली समाधान शिविर लगाकर मामले हल करने के निर्देश।
बैठक में वनमंडल अधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















