कोरबा।अस्मिता इंडिया की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोरबा जिले के किक बॉक्सर अब राष्ट्रीय स्तर पर दांव-पेच दिखाने के लिए तैयार हैं। वे तमिलनाडु के चेन्नई में होने वाली खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एकेडमी में इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सीएमए के संस्थापक तारकेश मिश्रा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आकाश गुरुद्वान ने बताया कि 29 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 बालिका एवं महिला किकबॉक्सर हिस्सा लेंगे।
इनमें कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी से लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दिकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी एवं हर्षिता यादव शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू के साथ अलग-अलग वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रतियोगिता फेडरेशन की गाइडलाइन के अनुसार बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए आयोजित की जा रही है।
इसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, फुल कॉन्टैक्ट, लो किक, म्यूजिकल फॉर्म्स आदि इवेंट्स शामिल होंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















