कोरबा। सीएसआर के 200 करोड़ रुपये देने के बाद भी कुसमुंडा-तरदा फोरलेन का काम पूरा नहीं हो सका। अभी भी इमलीछापर क्षेत्र में इसके न बनने से दिक्कत बनी हुई थी। नागरिकों और कांग्रेस ने इसे लेकर जमकर तेवर दिखाए। आखिरकार अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने लिखित में दिया कि 20 अप्रैल तक लंबित काम पूरा करा लिया जाएगा।
7 घंटे धरने के बाद मिली सफलता
लोगों ने 7 घंटे तक मौके पर धरना देकर संघर्ष किया और आखिरकार नतीजे उनके पक्ष में आए। काफी समय से इमलीछापर तक फोरलेन न बनने और दूसरे कारणों से हर सीजन में दिक्कत हो रही थी। लंबे समय तक लोग इसे लेकर परेशान रहे। लेकिन न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही प्रबंधन ने।
कांग्रेस और नागरिकों का प्रदर्शन
व्यापक हितों को लेकर कांग्रेस और नागरिकों ने मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया। उन्होंने कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण एवं कुसमुंडा के इमलीछापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण पुनः प्रारंभ कराने की मांग की। इस दौरान लोगों ने बात रखी और अधिकारियों के रवैय्ये पर भड़ास निकाली।
प्रशासन और प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे
शाम 4 बजे के बाद प्रशासन और प्रबंधन के अधिकारी यहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से उनकी बातचीत हुई। इस मौके पर लिखकर दिया गया कि अप्रैल तक अधूरे काम को पूरा करा लिया जाएगा। ओवरब्रिज का मामला हाईकोर्ट में है। वहां से निराकरण के बाद इसे भी शुरू कराया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
समझौता पत्र पर इनकी रही मौजूदगी
समझौता पत्र पर प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ प्रदीप कुमार मरकाम एवं इंजीनियर प्रदीप कुमार कश्यप, कुसमुंडा एसईसीएल के एचआर हेड सुनील कुमार एवं ठाकुर आलोक सिंह ने हस्ताक्षर किए।
वक्ताओं ने साधा अफसरों पर निशाना
इससे पहले मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, पार्षद गीता गभेल, बसंत चंद्रा, मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करने का काम प्रबंधन और प्रशासन ने किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।
इस मौके पर राजेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र तिवारी, एडी जोशी, नवीन कुकरेजा, संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, अशोक राठौर, राकेश पंकज, रवि चंदेल, गोरेलाल यादव, सनीष कुमार, मधुसुदन दास, रवि बरेठ, ममता अग्रवाल, भुनेश्वरी महंत, तेज प्रताप सिंह, दीपक कुमार, गिरधारी बरेठ, ललिता यादव, विक्की ललित यादव, हरा बाई, रजनी श्रीवास, सुमन मरावी, चित्ररेखा, विजय अग्रवाल एवं गौतम ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















