एटक का 52वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न: सुनील सिंह पुनः महासचिव चुने गए,मजदूर हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कोरबा। बालको स्थित मुस्ताक भवन में एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) का 52वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य एटक के सचिव एमएल रजक द्वारा झंडारोहण के साथ हुई। अध्यक्ष मंडली में एसके सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, एचएन सिंह और एमएल रजक शामिल रहे।

सम्मेलन में महासचिव सुनील सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2025 में मजदूर हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालको में ठेका कर्मचारियों को जो सुविधाएं और अधिकार मिल रहे हैं, वह एटक के संघर्षों का परिणाम हैं।

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महासचिव पद पर एक बार फिर सुनील सिंह को चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए हरिनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के लिए एसके सिंह, उपाध्यक्ष पद पर एमएल रजक, धर्मेंद्र तिवारी, पीके वर्मा और संतोषी बरेठ को जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा सहायक महासचिव के रूप में धर्मेंद्र सिंह और नरसिम्हा राव, सचिव पद पर अभिषेक मिश्रा, मनीष नाग, अविनाश सिंह और रामायण यादव को चुना गया। संगठन मंत्री के रूप में अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष के रूप में ताराचंद कश्यप तथा आमंत्रित सदस्यों में आलेख मल्लिक, विजयलक्ष्मी चौहान,फुलेंद्र पासवान,मुकेश कुमार,के श्रीनिवास और ओम प्रकाश देवांगन को शामिल किया गया।

सम्मेलन में श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।