जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं:78 आवेदन प्राप्त,आयुक्त ने दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नागरिकों की शिकायतें और मांगें व्यक्तिगत रूप से सुनीं।

दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे।

निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।