कोरबा। कोरबा जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाली मॉडिफाइड गाड़ियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई अनवरत जारी है। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है, जिसमें बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों में किए गए अनधिकृत बदलावों पर फोकस किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित मॉडिफिकेशन यातायात नियमों के विरुद्ध हैं और इनके कारण आवागमन में खतरा बढ़ता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका रहती है:
मॉडिफाइड साइलेंसर (अत्यधिक शोर पैदा करने वाले)
अनावश्यक स्टील एंगल (आगे-पीछे मोटे-मोटे)
हाई-बीम/प्रोजेक्टर लाइट्स (अनधिकृत)
प्रेशर हॉर्न
अनस्टैंडर्ड/मॉडिफाइड नंबर प्लेट
पुलिस ने बताया कि इन बदलावों से न केवल सड़क पर दूसरों को भ्रमित किया जाता है, बल्कि आवाज और रोशनी से संबंधित नियमों का भी उल्लंघन होता है, जो दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं।
अभियान के तहत ट्रिपल राइडिंग (दोपहिया पर तीन सवार) पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और सड़क पर अनुशासन लाने के लिए कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















