कोरबा। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई पहल शुरू की है।
अब ट्रैफिक के जवान रात के समय बटन लाइट और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे वे दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अंधेरे में वाहन चालकों को पहले से सतर्क करना है, ताकि अचानक सामने आने वाली स्थिति से बचा जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। रिफ्लेक्टर जैकेट और लाइट के कारण तेज रफ्तार वाहनों के चालक भी दूर से ही पुलिसकर्मियों को देख पा रहे हैं और अपनी गति नियंत्रित कर रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस की यह पहल खासतौर पर रात के समय बढ़ते हादसों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के सुरक्षा उपायों से सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















