398 लीटरअवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई,बुलडोजर चलाकर किया विनष्टीकरण

कोरबा। जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध रूप से जब्त की गई शराब और बीयर की कुल 398 लीटर मात्रा को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर जब्त शराब का विनष्टीकरण किया। यह शराब 71 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त की गई थी।

शराब नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। नियमानुसार जब्त सामग्री के विनष्टीकरण से पहले संबंधित प्रक्रिया का पालन करते हुए अनुमति प्राप्त की जाती है।

इससे पहले भी पुलिस द्वारा जब्त गांजा और अन्य मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके लिए पॉवर प्लांट में विनष्टीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई थी।

जब्त मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का नियमानुसार निपटान पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा है।