पाली-बांगो रोड पर ओवर स्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई:पुलिस ने काटे दर्जनों चालान, लाइसेंस जब्त

कोरबा। पाली-बांगो मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नितेश ठाकुर तथा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा तेज रफ्तार वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और आम नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें।

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।