कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान में कंवर समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक फूल सिंह राठिया ने समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से एक भव्य सामुदायिक शेड निर्माण की घोषणा कर दी है। यह शेड मड़वारानी में बनाया जाएगा।
कंवर कल्याण विकास समिति (पंचगण) की बैठक में यह घोषणा हुई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग, पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में सभी की एकमत मांग थी कि समाज को एक ऐसा सामुदायिक भवन मिले, जहां विवाह, सामाजिक आयोजन, बैठकें, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सामूहिक गतिविधियां सहज रूप से हो सकें। विधायक ने मांग को तुरंत गंभीरता से लिया और मौके पर ही 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा कर दी।
घोषणा होते ही पूरा बैठक स्थल तालियों, जयकारों और खुशी से भर उठा।ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए ऐतिहासिक फैसला और मील का पत्थर बताया।
विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि समाज की जरूरतों को समझना और उनका समाधान करना उनका प्रथम कर्तव्य है। यह शेड केवल एक भवन नहीं, बल्कि कंवर समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा।
घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति हार्दिक आभार जताया और कहा कि वर्षों से चली आ रही इस मांग को अब जाकर पूरा किया गया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष भुवन सिंह कंवर के साथ फूलसाय पैकरा, रामकुमार पैकरा, जागेश्वर सिंह पैकरा, जम्बुसिंह पैकरा, लखन सिंह कंवर, पवन सिंह कंवर, शिव सिंह कंवर, सतवंत सिंह कंवर, जगन्नाथ प्रसाद कंवर, अमरसिंह कंवर, कमल सिंह कंवर, राजेश कंवर, रेशम लाल कंवर, ईश्वर सिंह कंवर, डॉ. श्याम लाल कंवर, जीवन सिंह कंवर, जीवराखन सिंह कंवर, रेशम लाल पैकरा, दिलेश कंवर, बाबूलाल कंवर, रामसिंह कंवर, खम्हन सिंह कंवर, मनहरण लाल पैकरा, विजय बहादुर कंवर और संतोष कंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















