खाना पड़ गया महंगा:7 लाख की कार चोरी,साथ में महंगा मोबाइल भी गया,पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। कोरबा पूर्व डीएसपीएम में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत किशोर कुमार की ब्रेजा कार चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कार की कीमत करीब 7 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। कार के अंदर रखा दोस्त का महंगा मोबाइल भी चोर ले गया।

मामला 18 मार्च की रात करीब 11:20 बजे का है। किशोर कुमार अपने दोस्त रूपेश ठाकुर के साथ टीपी नगर स्थित राजू होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने अपनी ब्रेजा कार (क्रमांक CG-07-CJ-7836) होटल के पास सड़क किनारे खड़ी की और अंदर चले गए। करीब 40-45 मिनट बाद खाना खाकर बाहर आए तो कार गायब थी। आस-पास तलाश करने पर भी कार नहीं मिली।

कार के अंदर रूपेश ठाकुर का Nothing 1 कंपनी का महंगा मोबाइल (जियो सिम के साथ) रखा था, जो चोरी हो गया।

किशोर कुमार ने तत्काल सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों युवकों को इस घटना से बड़ा नुकसान हुआ है।