रमजान में जीकर शेखानी ने रखा पहला रोजा:प्रदेश के लिएअमन-चैन की दुआ,परिवार ने किया उत्साहवर्धन

कोरबा। रमजान के पवित्र महीने में इबादत, रोजा और अल्लाह की रहमतों का सिलसिला जारी है। कोरबा जिले के पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद जीकर शेखानी (आहिल) ने इस मुबारक मौके पर रमजान का पहला रोजा रखा और प्रदेश एवं पूरे देश के लिए अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।

रोजा रखने के बाद उनकी पूरी फैमिली ने उन्हें उत्साहवर्धन किया, आशीर्वाद दिया और रमजान की बरकतों के साथ-साथ आगामी ईद की खुशियां आपस में बांटी।

परिवारजन ने कहा कि जीकर शेखानी की यह नेक नियत और दुआ पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। रमजान के इस पाक महीने में उनकी यह पहल स्थानीय मुस्लिम समुदाय में भी सराहनीय रही।