कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला पुलिस बल के विभिन्न थाना-चौकियों में सेवाएं दे रहे आरक्षकों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 213 आरक्षक और महिला आरक्षक इस फेरबदल से प्रभावित हुए हैं।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात आरक्षकों को नई ड्यूटी स्थानों पर भेजा गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा पुलिस बल में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस तबादला प्रक्रिया में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाना-चौकी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के इस कदम से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को चाक-चौबंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















