कोरबा।कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें शादी से लौट रही नई दुल्हन को लेकर जा रहा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवना (दुल्हन लाना) कराकर लौट रहा वाहन (क्रमांक CG 11 BJ 9084) बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।यह वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का किराए का था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बांकी मोगरा स्थित SECL अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दर्री सीएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार या अन्य कारणों की पड़ताल कर रही है।
यह हादसा खुशी के मौके को मातम में बदल देने वाला साबित हुआ है। स्थानीय लोग और परिजन सदमे में हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















