कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय, पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था; वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील
कोरबा। देव दीपावली कार्यक्रम को लेकर मंगलवार 24 नवंबर को कोरबा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर 2 बजे से सर्वमंगला मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है।
जारी रोड मैप के अनुसार बिलासपुर-तरदा की ओर से आने वाले वाहन उरगा से सर्वमंगला होकर पहुंचेंगे। कोरबा रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सुनालिया निगम मल्टीस्टोरी पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
वहीं, कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई है।
इन पांच स्थानों पर होगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले लोगों और वाहनों के लिए निम्न स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है।
भलपहरी नहर पुल के पास।
कनवेरी पुल के पास।
बरमपुर तिराहा।
सर्वमंगला चौक।
राताखार तिराहा।
24 नवंबर दोपहर 2 बजे से मार्ग प्रतिबंधित
देव दीपावली कार्यक्रम के आयोजन को देखते हुए 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सर्वमंगला मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित परिवर्तित मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
