कोरबा। कोरबा जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत खतरनाक और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
19 मार्च को दोपहर लगभग 3:30 से 4 बजे के बीच घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ लोगों ने तेज गति से और खतरनाक तरीके से वाहन चलाए, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर सिविल लाइन रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में चार वाहनों के चालकों की पहचान हुई स्कॉर्पियो, बोलेरो, स्विफ्ट और थार।
पुलिस ने इनमें से थार कार को मौके पर ही जब्त कर लिया है। बाकी तीन वाहनों (स्कॉर्पियो, बोलेरो और स्विफ्ट) की तलाश जारी है। सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड और अन्य दंडात्मक कदम शामिल हैं।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, तेज और खतरनाक ड्राइविंग से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी घटना या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















