कोरबा। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कोहड़िया वार्ड एवं मोतीसागरपारा बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के 16वें दिन आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और गली-मोहल्लों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर संजु देवी राजपूत के निर्देशन में निगम द्वारा लगातार स्वच्छता पर फोकस किया जा रहा है। आयुक्त ने बाइक और पैदल भ्रमण कर दोनों वार्डों की बस्तियों, सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था देखी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी एंड डी वेस्ट, अतिक्रमण,अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन की अनिवार्यता और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई होने की बात कही, जिस पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन,रूबी देवी सागर,अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, कार्यपालन अभियंता सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















