कोरबा।कोरबा के मीना जैन मेमोरियल (MJM) हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) की मान्यता मिली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इससे कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर जोर
NABH मान्यता अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा और उपचार प्रक्रियाओं से जुड़े निर्धारित गुणवत्ता मानकों के मूल्यांकन से जुड़ी है। MJM हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल
अस्पताल में 100 से अधिक बेड की क्षमता के साथ 22 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू, आधुनिक सीटी स्कैन, उच्च स्तरीय पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस यूनिट उपलब्ध है। इसके अलावा 24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेवाएं और फार्मेसी की सुविधा भी संचालित है। इन व्यवस्थाओं के जरिए गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और एक ही संस्थान में विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
कोरबा और कटघोरा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
MJM हॉस्पिटल की सेवाएं कोरबा में न्यू बस स्टैंड के पास और कटघोरा के नवागांव रोड स्थित अस्पताल में संचालित हैं। प्रबंधन के मुताबिक, दोनों केंद्रों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कटघोरा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल रही है।
मरीजों का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी : डॉ. जैन
NABH मान्यता मिलने पर डॉ. प्रिंस जैन ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल से जुड़े प्रत्येक डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और उन मरीजों व शुभचिंतकों को समर्पित है, जिन्होंने संस्थान पर विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि हर मरीज को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। NABH मान्यता नई जिम्मेदारी भी है। चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार और महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों, कर्मचारियों, सहयोगियों और कोरबा-कटघोरा की जनता के प्रति आभार जताया है। प्रबंधन का कहना है कि मरीजों का विश्वास उसकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखने के लिए सेवाओं में निरंतर सुधार प्राथमिकता रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
