कोरबा।लायंस क्लब ऑफ कोरबा ने संचालक मंडल एवं सामान्य सभा के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में क्लब की सामाजिक सेवाओं, उपलब्धियों और लंबे समय से संगठन को योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड 2025-26 के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए नौ सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, क्लब में 30 से 40 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूरा करने वाले छह वरिष्ठ सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड के अंतर्गत रविशंकर सिंह, राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेन्द्र डागा, राजकुमार अग्रवाल, बी.एम. शर्मा, सुभाष अग्रवाल (आरपी), नन्दकिशोर अग्रवाल एवं मनमोहन यादव को सम्मानित किया गया।
क्लब के प्रति दीर्घकालीन योगदान के लिए राजकिशोर प्रसाद, संतोष खरे, जयसिंह अग्रवाल, सुभाष केडिया, गजेन्द्र श्रीवास्तव और आर.के. सिंह को प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
चार श्रेणियों में क्लब को मिला सम्मान
क्लब की उपलब्धियों की कड़ी में लायंस क्लब कोरबा को बेस्ट परमानेंट प्रोजेक्ट अवॉर्ड, बेस्ट क्लब अवॉर्ड, बेस्ट क्लब सर्विस अवॉर्ड और क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। इन उपलब्धियों को क्लब की सेवा गतिविधियों और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया गया।
समारोह के अंत में केक काटकर माह में जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। लक्की ड्रॉ में विजेता रहे शिव कुमार अग्रवाल को मोमेंटो भेंट किया गया।
कार्यक्रम में जयप्रकाश अग्रवाल, रोहित राजवाड़े, रविशंकर सिंह, दीपक अग्रवाल, दिनेश राठौर, शिव कुमार अग्रवाल, एस.के. अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), अशोक मोदी, संतोष खरे, आनंद प्रसाद जायसवाल, पदम सिंह चंदेल, अरविन्द साहू, सुभाष अग्रवाल, कामायनी दुबे, मीना सिंह, मनमोहन यादव, भगवती गोयनका, ममता वासन, शहनाज शेख, नन्दकिशोर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक चावलानी (सागर), गोपाल अग्रवाल, जसपाल सिंह, रामगोपाल डिक्सेना, अशोक बजाज, कांता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रामखिलावन सिंह, आकाश अग्रवाल और श्रीमती एंजल अग्रवाल उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
