छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज 14 मार्च को कोरबा दौरे पर, ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के इफ्तार में होंगे शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज14 मार्च (शनिवार) को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम को ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार डॉ. सलीम राज दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंतोरा चौक में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे बरमपुर चौक में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 3:30 बजे जामा मस्जिद कोरबा में भी उनका अभिनंदन किया जाएगा।

कोरबा आगमन पर 3:45 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक में सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां प्रतीकात्मक रूप से उन्हें लड्डुओं से तौला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे वे विश्राम गृह कोरबा पहुंचेंगे।शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक विश्राम गृह में जिले के सभी मुतवल्लियों से भेंट एवं चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।

इसके बाद 4:35 बजे से 5:30 बजे तक वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रिजविया कोरबा और मस्जिद गरीब नवाज का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे तक मेहर वाटिका में ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद 6:35 बजे से 7 बजे तक वे सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल हकीम खान के पुरानी बस्ती स्थित निवास पर समाज प्रमुखों से सौजन्य भेंट करेंगे।

रात्रि 8 बजे बरमपुर निवासी अब्दुल कादिर के घर रात्रि भोजन के बाद डॉ. सलीम राज रात 8:30 बजे कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी कोरबा ने आवाम से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाएं।