कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति द्वारा महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन एस ई सी एल बिलासपुर की श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दूहन तथा उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा निशा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की सदस्य रश्मि टंडन, बबीता मेहरा, इतिश्री बड़ई और शीला श्रीवास ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
समिति की ओर से कहा गया कि समाज के स्वच्छता कार्य में जुटी महिला सफाई कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















