रेलवे BREAK: चौथी लाइन कार्य के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कोरबा- बिलासपुर-रायपुर रूट भी प्रभावित

बिलासपुर/कोरबा के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर– झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेल लाइन निर्माण का कार्य जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर–चांपा सेक्शन के बीच स्थित अकलतरा रेलवे स्टेशन में चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस तकनीकी कार्य के दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके कारण कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाएगा तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया जा सकता है। इसका असर कोरबा, बिलासपुर और रायपुर सहित अन्य रूटों पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चौथी लाइन परियोजना से भविष्य में इस सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और यातायात दबाव कम होगा। फिलहाल कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।