कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सिमगा संकुल में कक्षा पहली से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त प्रधान पाठकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्राथमिक शालाओं की कक्षा पहली से चौथी तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं की कक्षा छठवीं और सातवीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं नियमानुसार और सुचारु रूप से आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया गया। सभी स्कूलों को परीक्षा की तैयारी, समय-सारणी और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालकगणों के साथ भी संकुल स्तर पर अलग बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक प्रगति और पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के विषय में चर्चा की गई।
विभागीय बैठक में छात्रवृत्ति सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।
संकुल प्राचार्य ने प्रभारियों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति और अन्य संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी 17 मार्च तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
