कोरबा। घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में हाल ही में हुई बढ़ोतरी तथा दुर्ग जिले में सामने आए अफीम खेती के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला और भाजपा का पुतला दहन किया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि सरकार को आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। लगातार बढ़ती महंगाई से खासकर गृहणियों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि जनता पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रही है और अब महंगाई ने स्थिति और कठिन बना दी है। वहीं पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 60 रुपये की वृद्धि से देशभर के घरों की रसोई पर असर पड़ा है।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने केंद्र सरकार पर ईंधन सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य योजना न होने का आरोप लगाया। दर्री-जमनीपाली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की।
इस दौरान बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, सीतामणी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, महिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पीसीसी सचिव विकास सिंह, बांकीमोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कुंजबिहारी साहू, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, राजेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
