कोरबा। शहर के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही एक स्कॉर्पियो/बोलेरो वाहन में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीआई मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को नियंत्रित किया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन को भी सूचना दी गई।
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















