कोरबा। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस रोमांच को और यादगार बनाने के लिए कोरबा के अप्पू गार्डन में ‘ऑफिशियल फैन पार्क’ का आयोजन किया गया है, जहां दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
8 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की तैयारी की गई है।
अप्पू गार्डन प्रबंधन ने दर्शकों के लिए विशाल प्रोजेक्टर स्क्रीन की व्यवस्था की है, जिससे लोग हर गेंद, चौका और छक्का बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।
कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों का स्वागत फ्री वेलकम ड्रिंक के साथ किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय टीम के हर चौके-छक्के और विकेट पर जश्न मनाने के लिए लाइव ढोल परफॉर्मेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे माहौल और भी जोशीला बनेगा।
मैच देखने आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्नैक्स और खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों का कहना है कि परिवार और दोस्तों के साथ मैच का आनंद लेने के लिए सुरक्षित और अनुशासित वातावरण तैयार किया गया है।
भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रबंधन ने दर्शकों से अग्रिम बुकिंग कराने की अपील की है। इच्छुक दर्शक 9755588897 नंबर पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।
कार्यक्रम 8 मार्च 2026 को अप्पू गार्डन, कोरबा में आयोजित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















