कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी को अस्पताल में रक्त जांच के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और आवश्यक दवाइयों को सीजीएमएससी के माध्यम से मंगाने के निर्देश दिए।


उन्होंने ड्रेसिंग के लिए कॉटन सहित अन्य जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति में उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने तथा अस्पताल में प्रसव सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपचार के लिए आते हैं, इसलिए यहां सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है।
कलेक्टर ने चिकित्सकीय स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
