कोरबा । रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवीण ओगरे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी देते हुए प्रवीण ओगरे को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन दिया गया है। जैसे ही प्रवीण ओगरे के महामंत्री बनने की खबर सामने आई, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर जमीनी स्तर पर काम करने का परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।
प्रवीण ओगरे अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और युवा नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रवीण ओगरे को मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक सफर के लिए अहम साबित होगी, बल्कि रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा देगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
