कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा की कार्यकारिणी की बैठक 6 मार्च को जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की जनसेवा गतिविधियों, प्रशासनिक विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों पर एजेंडा के अनुसार विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2025–26 के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में रेडक्रॉस भवन से जुड़े कार्यों, ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार, युवाओं को संस्था से जोड़ने तथा सामुदायिक स्तर पर रेडक्रॉस के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान उप शाखा कटघोरा के चेयरमैन अजय गर्ग ने क्षेत्र में रेडक्रॉस की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में रेडक्रॉस हेल्प डेस्क स्थापित करने, एंबुलेंस संचालन प्रारंभ करने तथा भविष्य में ब्लड बैंक स्थापना की दिशा में प्रयास करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित हनुमत कथा के दौरान जिला रेडक्रॉस शाखा कोरबा द्वारा वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन.केसरी (पदेन सचिव), जिला चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, वाइस चेयरमैन आर.पी. तिवारी, सह संरक्षक डॉ. गोपाल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
