कोरबा। डीएसपीएम प्लांट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां काम कर रहे लोगों को अचानक एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन समझदारी दिखाते हुए किसी ने भी उससे छेड़छाड़ नहीं की और तुरंत RCRS (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी) की टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति को नियंत्रित रखा। सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने RCRS टीम का आभार जताते हुए कहा कि संस्था खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। साथ ही यह टीम लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक भी कर रही है, जिससे अनावश्यक रूप से सांपों को मारे जाने से बचाया जा सके।
RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। पहले डर या अज्ञानता के कारण लोग सांपों को मार देते थे, लेकिन अब अधिकतर लोग रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सावधानी बरतते हैं। डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों ने भी धैर्य और समझदारी दिखाई, जिससे यह रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से पूरा हो सका।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। RCRS ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप या कोई अन्य वन्य जीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
संपर्क:अविनाश यादव (अध्यक्ष – RCRS)
9827917848
9009996789
7897957958
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
