कोरबा। रंगों के त्योहार होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कोरबा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। संभावित सड़क दुर्घटनाओं, नशे में वाहन चलाने से होने वाली घटनाओं, मारपीट और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इमरजेंसी सर्विस 108 (एम्बुलेंस) और 112 (पुलिस इमरजेंसी) की टीमों को पूरे जिले में विभिन्न लोकेशनों पर पहले से तैनात और हाई अलर्ट पर रखा गया है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही निकटतम टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी और घायलों को त्वरित रूप से नजदीकी अस्पताल पहुंचाएगी। अस्पताल प्रबंधन को पहले से सूचित किया जाएगा ताकि स्टाफ और संसाधन तुरंत उपलब्ध रहें।
सभी शासकीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 24 घंटे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित।
विधानसभा सत्र के कारण छुट्टियां रद्द होने से अस्पताल सामान्य दिनों की तरह पूर्ण क्षमता के साथ संचालित रहेंगे।
शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में कैजुअल्टी वार्ड में होली से जुड़े गंभीर मामलों (विशेषकर हेड इंजरी, ट्रॉमा) के लिए 2 बेड रिजर्व रखे गए हैं।
ट्रॉमा और सर्जिकल टीम को 24 घंटे तैनात रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विकासखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा प्रबंधन के लिए अलग से व्यवस्था, रिजर्व बेड और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता।
अत्यंत गंभीर मामलों में मरीजों को रायपुर रेफर करने की व्यवस्था तैयार।
एम्बुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी: 108
प्रशासन ने बताया कि होली के दौरान सबसे अधिक खतरा नशे में वाहन चलाने** से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और सिर में चोट(हेड इंजरी) के मामलों का रहता है। इन्हें ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा केयर पर विशेष फोकस किया गया है।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
पुलिस इमरजेंसी और सहायता: 112
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193399
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार खुशी, भाईचारे और पूरी जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं, ट्रिपल राइडिंग से बचें, जबरदस्ती रंग न लगाएं और किसी भी आपात स्थिति में बिना देर किए उपरोक्त नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है: “सुरक्षित होली, सुखद होली – मिलकर बनाएं यादगार पर्व।”
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
