कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘लैंगिक समावेशन एवं समानता पहल’ विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को लैंगिक संवेदनशीलता, समान अवसर और समावेशी शिक्षण पद्धति के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. ममता भोजवानी (जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कोरबा) के आतिथ्य में तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. एल.एस. गजपाल, एस.के. भराल, डॉ. ममता प्रजापति, डॉ. प्रीति शर्मा, पंकज सिंह, सर्वेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष आहिरे एवं डॉ. हेमलता बोरकर ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता की। विषय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों में लैंगिक न्याय, संवेदनशील शिक्षा पद्धति, संस्थागत नीतियों और व्यवहारिक चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों,वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में सकारात्मक और समावेशी वातावरण निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
