1 मार्च को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

कोरबा।आगामी 2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को होली पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

यह बैठक 1 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जा सकें।