संत श्री जलाराम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित,संजय चौहान अध्यक्ष व सुरेश चौहान बने सचिव

कोरबा। संत श्री जलाराम सेवा समिति (गुजराती समाज) कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाज में सेवा गतिविधियों को विस्तार देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

नई कार्यकारिणी में संजय चौहान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई है। अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में किशोर पटेल को उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान को सचिव,प्रदीप चौहान को कोषाध्यक्ष, नन्दलाल जेठवा को सह-कोषाध्यक्ष तथा कैलाश टांक और निमेष पटेल को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के संरक्षक मंडल में नानजी पटेल, शांतिलाल चौहान, विनोद चावड़ा, छगन पटेल, कांतिलाल पटेल, वल्लभ मकवाना एवं मनोज शर्मा को शामिल किया गया है।

वहीं सलाहकार मंडल में नानजी पटेल (भगत), त्रिभुवन चौहान, दिनेश पटेल, पीयूष राठौड़, शंकर पटेल, धीरेन संघवी, विशाल चावड़ा, रोहित शाह, अतुल शाह और नलीन शाह को दायित्व दिया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में दिलीप मकवाना,ईश्वर पटेल,भगवानदास पटेल,भवानीशंकर भट्ट,मुकेश उपाध्याय, प्रकाश पटेल, तन्मय टांक, दीपक टांक, जीतेश दक्षिणी, कपिल चौहान, उमेश मकवाना और कल्पेश राठौड़ को चुना गया है।

समाज के वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संत श्री जलाराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनकल्याण के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।