कोरबा। सर्वमंगला नगर स्थित सुमन भारती विद्यालय परिसर में मंगलवार को जय मां सर्वमंगला गौ सेवा समिति द्वारा “एक रोटी घायल गौ माता के नाम” अभियान के तहत रोटी बैंक की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घायल और असहाय गौवंश के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को गौ सेवा, पशु संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से घर-घर से एक-एक रोटी एकत्रित कर जरूरतमंद गौवंश तक पहुंचाई जाएगी, ताकि सेवा कार्य को निरंतर गति मिल सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम.के. पासवान, अध्यक्ष माधव प्रसाद जायसवाल, एस.के. यादव, गौ सेवक राजू ठाकुर, गौ सेवा प्रमुख एवं बजरंग दल कार्यकर्ता ओम प्रकाश केशरवानी, गौ सेवा सह प्रमुख विजय पटेल, वार्ड 61 पार्षद मनुमति जायसवाल, वार्ड 62 पार्षद रामाधार पटेल सहित संत यादव, फिरतराम यादव, अखिलेश यादव, शनि पटेल, सोहन केशरवानी और शेखर साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। आयोजकों ने इसे सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















