कोरबा ।कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर में श्री राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार 23 फरवरी सोमवार को शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे से पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। 25 फरवरी बुधवार को सुबह 8:30 बजे हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के अंतिम दिन 26 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे श्री राधाकृष्ण की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से विशाल भोग भंडारा आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
यह धार्मिक आयोजन राधाकृष्ण सेवा समिति एवं समस्त डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगरवासियों के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















