कोरबा।महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला अध्यक्ष द्वय कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में कथित गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
ओपन थियेटर घंटाघर चौक में महिला कांग्रेस की जिला शहर और ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी गई साड़ियों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति भी बन गई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि महिला विकास विभाग द्वारा साड़ियों की खरीदी में 9 करोड़ का घोटाला हुआ है। सौ-दो सौ रुपये की साड़ियां पांच सौ रुपये के दर से खरीदी गईं। साढ़े पांच मीटर की साड़ी के बजाय पांच मीटर वाली साड़ी बांटी गई, जो पहनने में छोटी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पालुराम साहु ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज,अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे (पार्षद),ब्लॉक अध्यक्ष एडी जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, डॉ. रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















