कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, कोरबा के खेल परिसर में 7 से 11 अक्टूबर तक योनेक्स सनराइज जीएच रायसोनी मेमोरियल 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में होगा।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रदेशभर से करीब 150 खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने की संभावना है। पांच दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
आयोजन को लेकर बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















