सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण से लेकर डिजिटल प्रगति और पर्यावरण संरक्षण को किया प्रदर्शित
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम), कोरबा पूर्व स्थित सीनियर क्लब में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अभियंता (उत्पादन) संजीव कंसल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों में उकेरा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ओएंडएम) सुनील सरना की अध्यक्षता तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता एल.एन. सूर्यवंशी एवं जी.पी. भगत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी एवं कार्यपालन अभियंता बसंत राणा शामिल रहे।
इस अवसर पर सुनील सरना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि कला के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
रंगोली में दिखी विकसित भारत की तस्वीर
प्रतियोगिता में तैयार की गई रंगोलियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ एवं हरित भारत, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, डिजिटल प्रगति, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक अधोसंरचना और राष्ट्र की समग्र प्रगति जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से प्रतिभागियों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में मोनिका साय, सविता शर्मा और सुमन ठाकुर सहित बच्चों में नीलम कैवर्त, तृषा फुटाने और आराध्या सिंह ठाकुर ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता हेमलता गुरूपंच ने किया,जबकिआभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) अमित फुटाने ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यपालन अभियंता रवि खरे, सत्यवती अग्रवानी, सहायक अभियंता बरुण कुमार धृतलहरे तथा विभागीय कर्मचारी सुहिर्द कुमार डेविड और महिपाल कैवर्त का सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















