कोरबा।कोरबा जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मादक द्रव्य का सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
1 जनवरी से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत 15 फरवरी तक यातायात पुलिस ने 214 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा। इन मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 21 लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनमें सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।
साथ ही हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय भी किए जा रहे हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना-चौकियों के साथ यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















