कोरबा।कोयला परिवहन में लगी एक ट्रेलर में सोमवार को अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से होकर अशोक वाटिका के सामने से गुजरते हुए सीएसईबी चौक की ओर बढ़ रही थी, तभी उसके इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
इंजन में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर जलते वाहन को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एएसआई भीमसेन यादव सहित पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















