रायपुर/कोरबा। कोरबा की बेटी एंजेल सिंह ने न्यायिक सेवा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) पद पर चयन प्राप्त किया है। एंजेल सिंह कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बालको की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह (निवासी दुरपा रोड, कोरबा) की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। कुल 57 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने 183 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।
परिणाम में टॉप-2 स्थानों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। अंजुम आरा प्रथम, शिवांगी तिवारी द्वितीय तथा आयुष चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी जारी की है, जिसका उपयोग भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत संपन्न हुई। मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित हुआ। इसके बाद 10 से 20 फरवरी के बीच 183 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। आयोग ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य घोषित नहीं हुआ।
अंतिम चयन सूची में अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।
एंजेल सिंह की इस सफलता ने कोरबा जिले का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















