कोरबा। BNI Billionaires अपने प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव “प्रगति 2026” का आयोजन 22 फरवरी 2026 को जश्न रिज़ॉर्ट, कोरबा में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक करेगा।
“Business ko dena ho gati, toh aao in Pragati” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को गति देना और एक मजबूत बिज़नेस इकोसिस्टम का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में संरचित बिज़नेस कॉन्क्लेव, हाई-इम्पैक्ट नेटवर्किंग सेशन, अवॉर्ड सेरेमनी, कीनोट स्पीकर्स के विशेष संबोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा रॉक बैंड के साथ गाला डिनर जैसे आकर्षक आयोजन शामिल रहेंगे। यह कॉन्क्लेव उद्यमियों, उद्योगपतियों और बिज़नेस प्रोफेशनल्स को आपसी सहयोग, रेफरल नेटवर्क और विकास के नए अवसर प्रदान करेगा।
आयोजन की कमान प्रेसिडेंट प्रतीक जैन, वाइस प्रेसिडेंट अंशु अग्रवाल, सेक्रेटरी डॉ दिनेश सोनी एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विक्रम अग्रवाल संभाल रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार “प्रगति 2026” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कोरबा के व्यापारिक समुदाय को एक मंच पर लाने और सामूहिक विकास की दिशा में सार्थक पहल है।
आयोजकों ने शहर के समस्त व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















