कोरबा। यूरोकिड्स कोरबा निहारिका द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के लिए भव्य कार्यक्रम “समर कार्निवल 2026 – टाइनी टॉट्स फिएस्टा” का आयोजन 22 फरवरी 2026, रविवार को सायं 4 बजे से एम.पी. नगर गार्डन, कोरबा में किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी परिवारों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव का हिस्सा बन सकें।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित बेबी शो होगा। इसमें भाग लेने के लिए ₹300 का पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। इस मंच के माध्यम से नन्हे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर अभिभावकों के लिए विशेष पेरेंटिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आधुनिक पालन-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव दिए जाएंगे।
कार्निवल में मैजिक शो, पपेट शो, कार्टून कैरेक्टर मीट, म्यूजिक एवं डांस, फन गेम्स, फूड स्टॉल्स के साथ बच्चों के लिए सरप्राइज गिफ्ट्स की विशेष व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 9165180000 एवं 9981455663 पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्था प्रबंधन ने नगरवासियों से अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















