कोरबा।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन आगामी 22 फरवरी 2026 को कोरबा जिले के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में निर्धारित समय पर होगा।
परीक्षा का समय इस प्रकार है:
प्रथम पाली: पूर्वान्ह 10:00 से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: अपरान्ह 03:00 से 05:00 बजे तक
जिले में कुल 3904 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है:
केंद्र क्रमांक 1201 – शा. म. वि. ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा – 404 अभ्यर्थी
केंद्र क्रमांक 1202 – शा. हा. से. स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर – 300 अभ्यर्थी
केंद्र क्रमांक 1103 – शा. मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, कोरबा – 400 अभ्यर्थी
केंद्र क्रमांक 1204 – शा. हा. से. स्कूल एनसीडीसी, कोरबा – 350 अभ्यर्थी
परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आयोग के निर्देशानुसार जिले में चार जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। सभी आब्जर्वर, केंद्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल सदस्यों को 20 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे शासकीय महाविद्यालय ई.वी.पी.जी. कॉलेज, रजगामार रोड, कोरबा में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संतकुमार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे और परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एवं शांति के साथ संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
प्रथम पाली में सुबह 09:45 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02:45 बजे के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है ताकि मेटल डिटेक्टर एवं फिस्किंग जांच सुचारू रूप से हो सके।
हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े तथा चप्पल पहनने की अनुमति। कान में कोई आभूषण वर्जित।
मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित।
परीक्षा केंद्रों में जैमर का उपयोग किया जाएगा।
अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर अभ्यर्थिता समाप्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के सह-लेखक को भी सभी नियमों का पालन करना होगा।
नाम/सरनेम/फोटो में अंतर होने पर शपथ-पत्र की मूल प्रति लानी होगी।
प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) तथा दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अनिवार्य।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं आयोग की टीम पूरी सतर्कता के साथ तैयार है।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें और सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















