कोरबा।करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली में बुधवार तड़के करीब 4 बजे गौठान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांधापाली निवासी बहादुर सिंह अगरिया (50 वर्ष) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलने के निशान थे और एक पैर टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे घटना संदिग्ध नजर आई। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
प्रारंभिक जांच में फॉरेंसिक टीम ने आशंका जताई है कि बहादुर सिंह की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है।
हालांकि, वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों के अनुसार गांव से लगे गौठान के पास मृतक की बाड़ी है, जिसकी देखरेख के लिए वह अक्सर वहां जाया करता था।
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















